फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बजरिया चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गयी है। कंपिल थाने के रशीदपुर गांव निवासी रितिक कुमार द्विवेदी ने सीजेएम न्यायालय में दी गयी अर्जी में कहा कि उसकी मां मंजू रानी के नाम कार पंजीकृत है। वह और उसका ड्राइवर विवेक उर्फ विमल गाड़ी से दस फरवरी को फर्रुखाबाद जा रहे थे तभी रास्ते में बजरिया चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने गाड़ी को रोककर पेपर चेक किए। पेपर पूरे होने के बाद भी गाड़ी का चालान करने की बात करने लगे। ड्राइवर ने बात की तो पुलिस वालों ने पांच हजार रुपये देने पर मामला निपटाने की बात की। जब मना किया तो अपशब्द बोलने लगे। गाड़ी को आगे बढ़ाया तो चालान कर दिया जिसमें सीट बेल्ट न लगाने का कारण दिखाया गया और शुल्क 1000 रुपया लगाया गया। शिकायतकर्ता का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.