कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर। नगर निगम जोन चार ने गुरुवार को किराए की बकाएदारी और बकाया कर का भुगतान न करने पर बजरिया, जरीब चौकी और तलाक महल की 56 दुकानों को सील कर दिया। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान 46 लाख रुपये की वसूली की गई। जोनल अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने पहले बजरिया में 40 दुकानें सील कीं। इसमें से तेरह दुकानदारों ने 21 लाख रुपये जमा किए तो इनके दुकानों की सील खोल दी। जरीब चौकी की 16 और तलाक महल की पांच दुकानें भी सील की गईं। यहां से 25 लाख रुपये वसूले गए। इस दौरान कर अधीक्षक अनूप श्रीवास्तव और सीमा सागर की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.