बजरमुरिया प्रावि को अपग्रेड करने के लिए आयुक्त को लिखा पत्र
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बजरमुरिया प्राथमिक विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण और विद्यालय को अपग्रेड कर विद्यालय तक आवागमन बहाल करने की मांग उठने लगी है। मंगलवार को प्रधान शिक्षक पवन कुमार ने आयुक्त को पत्र लिखा है। बताया कि विद्यालय की आधारभूत संरचना दयनीय अवस्था में है। विद्यालय में केवल दो कमरे उपलब्ध हैं और दोनों ही जर्जर अवस्था में है। वर्तमान में विद्यालय में 263 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इतने अधिक बच्चों के लिए मात्र दो क्षतिग्रस्त कमरों में पठन-पाठन कार्य संचालित करना अत्यंत कठिन एवं जोखिमपूर्ण है। प्रधान शिक्षक ने लिखा है कि विद्यालय परिसर में चहारदीवारी का अभाव है, जिससे विद्यालय की सुरक्षा, स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने में कठिनाई होती है। यह भी पढ़ें- सात साल बाद भी अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.