बजरडीहा में निकली तिरंगा यात्रा
वाराणसी, अगस्त 12 -- वाराणसी। आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार के निर्देशन में बुधवार को बजरडीहा में 'तिरंगा गली चक्रमण' कार्यक्रम हुआ। सुल्तानिया मदरसे के पास से निकली यात्रा में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। भारत माता की जय, मादरे वतन जिंदाबाद, हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ यात्रा कई मोहल्लों में गई। मंच के पूर्वी क्षेत्र संयोजक ताज मोहम्मद एडवोकेट की अगुवाई में शब्बीर अनवर, फरजाना बीबी, शाहिद चौधरी, मो. सलीम, असद जमाल, नूर गनी, परवेज आजाद, नसीरुद्दीन, शकीला बानो, चंदा बानो, रसीदा बेगम, अकिला बानो, गुलशन, जहीर अनवर, शाहिद अनवर,सलमान आदि यात्रा में शामिल थे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: आजादी का अमृत महोत्सव: आन-बान-शान के साथ निकला हर घर तिरंगा यात्रा यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.