फिरोजाबाद, अप्रैल 3 -- शिकोहाबाद। नगर में बजरंग सेवा समिति के तत्वाधान में गुरुवार को हनुमान जयंती पर गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व एटा रोड स्थित चौमुखी मंदिर में कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। शोभायात्रा का कुमार डेयरी के प्रबंध निदेशक रविन्द्र सिंह, उद्योगपति राजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा चौमुखी महादेव मंदिर से शुरू होकर एटा तिराहा, कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, नारायण होटल, स्टेट बैंक तिराहा, बड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान हनुमानजी की झांकी के साथ ही अन्य झाकियां शामिल थी।शोभायात्रा का जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर तथा आरती उतारकर स्वागत किया। लोग नाचते गाते जय श्री राम के उद्घोष लगाते हुए चल रहे थे। पूरा नगर हनुमान के जयकारों से गुंजा...