महाराजगंज, मार्च 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल बाजार चौराहे पर बजरंग शाखा के स्वयं सेवकों ने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओ का कहना रहा कि रमजान के महीने में एक जलसा कार्यक्रम में बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर एक अमर्यादित टिप्पणी कर दी है। इससे आहत बजरंग शाखा के स्वयं सेवकों ने परतावल बाजार चौराहे पर मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला बनाकर पुरे चौराहे घुमाया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.