नैनीताल, मई 17 -- नैनीताल। बजरंग वाहिनी दल की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष खीम सिंह मेर की अध्यक्षता में तल्लीताल में हुई। सर्वसम्मति से सूर्यांश राणा को जिलामंत्री और प्रियांशु वाल्मीकि को नगर अध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा है। आशा जताई कि नैनीताल में भी नवनियुक्त युवा, धर्म रक्षा और गो रक्षा के लिए कार्य करेंगे। यहां जिला प्रभारी रमेश पडियार, जिलाध्यक्ष खीम सिह मेर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...