गढ़वा, मार्च 27 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के चेचरिया गांव स्थित नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन शुक्रवार को पूर्णाहुति और भव्य भंडारे के साथ संपन्न हो गया। उक्त धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। कार्यक्रम को लेकर चेचरिया गांव ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई दिनों से खासा उत्साह बना हुआ था। महोत्सव की शुरुआत 23 मार्च को भव्य जलयात्रा के साथ हुई थी। उसके बाद पांच दिनों तक मंदिर परिसर में लगातार धार्मिक कार्यक्रमों की शृंख्ला चलती रही। प्रतिदिन दिन के समय वैदिक कर्मकांड और पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जबकि संध्या के समय श्रद्धालुओं के लिए श्रीराम कथा का आयोजन किया जाता रहा। मंदिर परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु प...