बाराबंकी, मई 5 -- देवा शरीफ, संवाददाता। देवा में बाबा लालदास वृंदावन आश्रम में बड़े मंगल के मौके पर महंत बाबा अनमोल दास व श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के मंदिर में 51 किलो के लड्डू का भोग लगाया। उसके बाद मंदिर में कराए गए कन्या और संत भोज हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। महंत बाबा अनमोल दास ने बताया कि हनुमान जी के मंदिर में 51 किलो का लड्डू प्रसाद के रूप में चढ़ाया गया। मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम के मौके पर देवा के आस पास के भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्र में भी पहले बड़े मंगल पर दिखा भक्तों में उत्साह यह भी पढ़ें- Bada Mangal 2026: आज पूजा सामग्री में रखें ये चीजें, इनका करें दान, भूलकर भी ना करें ये गलतियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...