सीवान, जनवरी 28 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के शुक्ल टोली स्थित हनुमान मंदिर में सस्वर सुंदरकांड का 51 वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। बजरंग बली का अलौकिक श्रृंगार व रंगबिरंगे फूल, कृत्रिम रौशनी और रंग बिरंगे वस्त्रों से मंदिर की हुई सजावट श्रद्धालुओं को आनंदित कर रही थी। पूरा शुक्ला टोली मोहल्ला आस्था व भक्ति के रंग में रंगा दिखा। 51 वें वार्षिकोत्सव के मौके पर श्रीराम भक्त हनुमान के दिव्य दर्शन के दौरान मंदिर के गर्भगृह में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर का पट खुलने के साथ आचार्य प. पप्पू पांडेय व मंदिर के प्रधान पुजारी प. नीतीश दुबे के वैदिक मंत्रोचार के बीच यजमान के रूप में मंदिर के संस्थापक व अंतर्राष्ट्रीय मानस प्रवचनकर्ता स्व. स्वामी गणेश दत्त शुक्ल की पत्नी चम्पा देवी व पुत्र पार्थ शुक्ला ने सर्वप्रथम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.