कौशाम्बी, मई 1 -- कनैली, हिन्दुस्तान संवाद कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गुरौली गांव में गुरुवार की रात बजरंग बली की प्रतिमा खंडित कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दावा किया है कि वह मनोरोगी है। भक्तों के आक्रोश को देखते हुए मुकदमा भी कायम कर लिया गया है।गुरौली गांव में मुख्य मार्ग किनारे मंदिर बना हुआ है। इसमें हनुमान जी की मूर्ति रखी हुई है। मंदिर में सुबह-शाम भक्तों की भीड़ जुटती है। शुक्रवार की सुबह भक्त पूजा करने के लिए पहुंचे तो देखा कि मूर्ति का खंडित थी। हाथ को किसी ने तोड़ दिया था। इसकी जानकारी होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी लाल चंद्र सरोज पुत्र सटकू सरोज निवासी बेरौंचा को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मुकदमा कायम कर उससे पूछताछ की जा रही है। डीएस...