मिर्जापुर, मार्च 11 -- मिर्जापुर। बजरंग कॉलोनी बुनियादी सुविधाओं की कड़ी परीक्षा से गुजर रही है। टूटी सड़क, पेयजल संकट, बिजली पोल की कमी और सफाई व्यवस्था की बदहाली करीब 1500 की आबादी की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही है। बरसात में जलजमाव से हालात विकट हो जाते हैं। आवागमन मुश्किल हो जाता है। नागरिकों का कहना है कि बजरंग बली की कृपा से वे हर मुश्किल सह लेते हैं, लेकिन चाहते हैं कि सिस्टम समस्याओं का समाधान करे ताकि बेहतर जीवन जी सकें। कह सकें कि हम भी विकसित कॉलोनी में रहते हैं। बबजरंग कॉलोनी का नाम बजरंग बली के मंदिर से जुड़ा हुआ है। यह मंदिर पूरे इलाके की पहचान भी है। यहां हर साल हनुमान जयंती और अन्य त्योहार बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं लेकिन उसका समुचित सुंदरीकरण नहीं हुआ है। 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में बाशिंदों ने कहा कि सड़क, पा...