दुमका, अप्रैल 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के नगर थाना क्षेत्र के दुधानी में शनिवार की रात करीब दस बजे एक मुस्लिम युवक ने बजरंग बलि मंदिर के समीप लगे कुछ झंडे को फाड़ दिया और हाथ में लेकर काफी देर लहराते रहा। रात में युवक की हरकत को लोगों ने कैमरे में कैद कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रविवार की सुबह हिंदू संगठन के लोग वीडियो देखने के बाद भड़क गए और टीन बाजार चौक में विरोध करना शुरू कर दिया। सभी लोग दुधानी पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा था, इसलिए पुलिस ने देरी करना जरूरी नहीं समझा और सीधे दुधानी पहुंच गई। वहां पर पहले से ही संगठन के लोग आरोपी मोहम्मद हसन को पकड़े बैठे थे। पुलिस आरोपी को मुक्त कराकर थाना ले आई। बाद में एसडीपीओ विजय महतो भी दुधानी पहुंचे और लोगों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.