कोडरमा, मार्च 20 -- झुमरीतिलैया निज प्रतिनिधि। बजरंग नगर विकास समिति की एक बैठक बजरंग नगर में संपन्न हुई। इसमें नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में गत सत्र के आय- व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष ने प्रस्तुत किया, जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। लगातार आठवीं बार कुंज बिहारी त्रिवेदी अध्यक्ष चुने गए, जबकि उपाध्यक्ष सुनील सोनकर, सचिव रवि कुमार, सह सचिव अविनाश कुमार, अनिल चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष बिनु मेहता और सह कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, लाइसेंस धारी पदाधिकारी दुर्गा प्रसाद राम चुने गए, जबकि संरक्षक में वार्ड पार्षद गंदौरी रजक व पूर्व वार्ड पार्षद प्रमोद कुमार उर्फ बिनोद दीवाना को समिति में रखा गया। बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी का जुलूस बजरंग नगर व इसके आस पास के टोले में ही निकला जाएगा। अध्यक्ष कुंज बिहारी त्रिवेदी ने कहा कि विकास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.