औरैया, दिसम्बर 24 -- औरैया, संवाददाता। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में बुधवार को शहर के इंडियन ऑयल तिराहे पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवा झंडे हाथ में लेकर हिंदू एकता जिंदाबाद, अत्याचार बंद करो जैसे नारे लगाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है, मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और अल्पसंख्यक हिंदुओं में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.