देहरादून, दिसम्बर 23 -- बजरंग दल व करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्या करने का विरोध किया व बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने गांधी चौक तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। बजरंग दल के अध्यक्ष संदीप ने कहा कि बांग्लादेश में युनुस सरकार चुन चुन कर हिंदुओं की हत्या कर रही है उनके घर व प्रतिष्ठानों को जला रही है। इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम भारत देश के नागरिक है जो महाराणा प्रताप व गुरू गोविंद सिंह की धरती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि बजरंग दल व करणी सेना ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया। उन्हांने कहाकि जिस प्रकार हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है उससे पूरे भारत में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.