मुरादाबाद, अगस्त 16 -- बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। इस मौके पर मुख्य वक्ता अरुण पांचजन्य प्रांत संगठन मंत्री विहिम ने कहा कि जो आज का भारत दिखता है वह पहले ऐसे नहीं था इसकी सीमाएं बहुत दूर तक थी लेकिन आज के परिवेश में इसकी सीमाएं सिकुड़ गई है और भारत से ही कुछ देश बन गए हैं। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी सूद ने किया। अनिल कठेरिया, शुभम देशभक्त, विकी प्रजापति, अक्षत मल्होत्रा रजत, सौरभ प्रेमी, प्रमोद शक्ति, सचिन दिवाकर, राहुल चौधरी, राहुल वाल्मीकि आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...