आरा, अप्रैल 3 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया के वार्ड नंबर तीन के हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद् के बैनर तले बजरंग दल की ओर से हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें नगर से सैकड़ों हनुमान भक्त शामिल हुए। इस दौरान माताओं-बहनों और युवाओं से पूरा मंदिर हनुमंत लला के जयघोष से गूंजता रहा। हनुमानजी की आरती और चालीसा से शुरुआत की गई। बजरंग दल के नगर संयोजक आकाश ऋषि बजरंगी ने कहा कि वर्तमान स्थिति ही भविष्य का निर्माण कर सकती है। माता, पिता और अभिभावक से आग्रह किया कि सनातन संस्कृति की भी शिक्षा बहुत जरूरी है। अरविंद पाण्डेय ने श्रद्धालुओं को कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर भगवान हनुमान से अपनी कृपा बरसाएं और जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भरपुर रखने की कामना की। मौके पर राजू ओझा, कृष बजरंगी, मनीष शर्मा, अजित वार्ड,विवेक ओझा, गुड्डू, भोला, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.