बागपत, मार्च 29 -- बागपत। शहर के आशीर्वाद मैरिज होम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में रामनवमी के अवसर पर गोष्ठी हुई। जिसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कार्यकर्ताओं व लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा की अगुवाई मुख्य अतिथि मेरठ प्रांत के प्रांत सह मंत्री जितेंद्र कुमार ने की। बताया कि यह शोभायात्रा आशीर्वाद मैरिज होम से प्रारंभ होकर बागपत के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां, ध्वज व देशभक्ति के नारों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्य वक्ता जितेंद्र कुमार ने युवाओं को सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण व राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया। यातायात व सुरक्षा व्यवस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.