मऊ, अप्रैल 27 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। गौवंश और गौ-रक्षा के लिए सरकार से अत्यधिक उपयोगी कदम उठाने की मांग करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्थानीय नगर में जुलूस निकाला। साथ ही मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। गौ-सम्मान आह्वान अभियान के क्रम में सौंपे गए पत्रक में बताया कि भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था, मानव आरोग्य, विषमुक्त कृषि और पर्यावरण संतुलन में गाय का स्थान अत्यन्त महत्वपूर्ण माना गया है। सदियों से गोवंश भारतीय परंपराओं का प्राण रहा है, किंतु वर्तमान परिस्थितियों में उनके उचित संरक्षण व संवर्धन के अभाव में गोवंश की स्थिति अत्यन्त दयनीय है। यह भी पढ़ें- गौ-सम्मान आह्वान अभियान के तहत राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा गया ज्ञापन भारत भूमि पर सकल गोवंश स्वस्थ, सुखी और सुरक्षित रहे...