बजरंग दल नेता का शव पहुंचते ही मची चीत्कार, हंगामा
रामपुर, अगस्त 20 -- मिलक। बजरंग दल के नेता का शव गुरुवार की दोपहर में गांव पहुंचा तो चारों तरफ चीत्कार मच गई। आरोपी जिला अध्यक्ष और कोतवाली प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और कार्यकर्ताओं ने कई घंटे तक हंगामा किया। घंटों बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद परिजन शांत हुए और गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। वहीं मामले में कोतवाली प्रभारी को लापरवाही के चलते लाइन हाजिर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के लखीमपुर विष्णू निवासी बजरंग दल के पूर्व प्रखंड संयोजक सूरज पटेल ने बुधवार को सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद चार घंटे तक कोतवाली में हंगामा हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष आदेश शंख्यधार के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा था। यह भी पढ़ें- Rampur News: बजरंग दल नेता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.