रांची, मई 7 -- खूंटी, संवाददाता। बजरंग दल खूंटी ग्रामीण प्रखंड संगठन का पुनर्गठन करते हुए नई टोली की घोषणा की गई। जिला सह संयोजक कर्मवीर महतो के नेतृत्व में कुणाल गुप्ता को प्रखंड संयोजक बनाया गया। अभिषेक साहू और गोलू कुमार महतो को सह संयोजक, फगुआ स्वांशी को बालोपासना केंद्र प्रमुख, अमन राजपूत को गौरक्षा प्रमुख, चमरू महतो को सुरक्षा प्रमुख, अमित कुमार महतो को महाविद्यालय छात्र प्रमुख तथा आयुष कुमार गुप्ता को सह महाविद्यालय छात्र प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। मौके पर कर्मवीर महतो ने कहा कि नई टोली के गठन से ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जनजागरण, शाखा विस्तार और युवा प्रशिक्षण शिविर नियमित रूप से चलाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.