देहरादून, जुलाई 19 -- देहरादून। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल दक्षिण जिला द्वारा संचालित सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं दक्षिण जिला के कार्यकर्ताओं ने रेसकोर्स के सनातन धर्म इंटर कालेज बन्नू स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के लिए प्राणवायु, स्वच्छ वातावरण तथा प्राकृतिक संतुलन के आधार हैं। विभाग मंत्री आलोक ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें। जिला मंत्री विशाल चौधरी ने बताया कि इस सेवा अभियान में मंदिरो...