मुरादाबाद, फरवरी 26 -- क्षेत्र में जनवरी 2024 में दर्ज गो-हत्या के मामलों में गिरफ्तार किए गए बजरंग दल के तीन कार्यकर्ताओं मोनू बिश्नोई, रमन चौधरी और राजीव चौधरी को अदालत ने सुनवाई के उपरांत सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया है। न्यायालय के निर्णय के बाद तीनों कार्यकर्ता रिहा हो गए। जहां समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। गोवंश से जुड़ा मामला पहले 15 जनवरी 2024 को दर्ज किया गया था। इसके बाद 22 जनवरी को संबंधित धाराओं में एक और केस दर्ज किया गया। 31 जनवरी 2024 की शाम पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले के दौरान बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। परिजनों का कहना था कि आरोप निराधार हैं और उनके साथ अन्याय हुआ है। लंबी कानूनी प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.