बजरंग दल के जिला सह संयोजक को मिली धमकी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 5 -- पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय सिंह को मोबाइल फोन पर सिर कलम करने की धमकी मिली है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। आसपुर देवसरा थानाक्षेत्र के भाटी खुर्द गांव निवासी विनय सिंह पुत्र अशोक सिंह बजरंग दल के जिला सह संयोजक हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते एक माह से उनके मोबाइल फोन पर अलग-अलग नंबरों से रात में कॉल आती है। कॉल रिसीव करने पर फोन करने वाले युवक गाली गलौच करते हुए उनका सिर कलम करने की धमकी देते हैं। इससे उनके परिवार के लोग दहशत में हैं। उन्होंने इसका डिटेल भी पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.