हमीरपुर, मार्च 31 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। पूर्व सभासद के घर के बाहर पिस्टल लहराते हुए मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देने के बाद पुलिस ने तहरीर पर बजरंग दल के जिला सहसंयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बीती 24 मार्च की रात कस्बे के अर्थ होटल में हुई मारपीट में भी जिला सहसंयोजक मुख्य आरोपी है और घटना के बाद से फरार है। उधर, दूसरा मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी की मां ने पूर्व सभासद पर छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाकर तहरीर दी। बता दें कि पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बजरंग दल का जिला सहसंयोजक कार में सवार होकर पूर्व सभासद राजेश सहारा का नाम लेकर गालीगलौज करते हुए निकल रहा था। पुलिस ने तहरीर पर बजरंग दल के जिला सहसंयोजक नैतिक सोनी के खिलाफ गाली-गलौज करने तथा पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। एक सप्...