बजरंग दल के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला
बरेली, मई 15 -- सिरौली। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष पर हथियार व सरिया से जानलेवा हमला किया गया। मामले की पुलिस से शिकायत की गई है। मोहल्ला फरजंद नगर नई बस्ती के मनवीर सिंह अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष हैं। शुक्रवार सुबह वह अपनी शाहबाद रोड स्थित सीमेंट की दुकान पर अकेले बैठे थे, तभी वहां मोहल्ला साहूकारा के एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ हमला किया। सूचना पर 12-13 कार्यकर्ता थाने पहुंचे और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने घायल मनवीर सिंह को मेडिकल हेतु रामनगर अस्पताल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.