बजरंग दल की सूचना पर प्रार्थना सभा में सात लोग हिरासत में
हरदोई, अप्रैल 5 -- सांडी। कस्बा क्षेत्र में रविवार को एक प्रार्थना सभा के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई बजरंग दल की सूचना पर की गई। थाना प्रभारी बसंतराम के अनुसार, गांव सखेड़ा के मजरा भाऊपुरवा में हुई एक सभा की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मुख्य आरोपित लालसिंह उर्फ लालू अपने घर में लोगों को इकट्ठा कर प्रार्थना कर रहा था। आरोप है इस दौरान चमत्कार दिखाने जैसी बातें भी कही जा रही थीं। सूचना देने वाले बजरंग दल के प्रखंड संयोजक वैभव शुक्ला ने आरोप लगाया कि मौके पर धार्मिक प्रचार-प्रसार हो रहा था। वीडियो बनाने का प्रयास करने पर आरोपित ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। पुलिस ने मौके से लालसिंह उर्फ लालू समेत कुल सात को हिरासत में लिया। इनमें कन्नौज निवासी रामसजीवन, उनकी पत्नी मैका देवी, सुरसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.