बोकारो, मई 25 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। बजरंग दल प्रखंड कार्यालय चंद्रपुरा में जिला अध्यक्ष अभय सिंह की अध्यक्षता में बैठक में बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग, परिषद शिक्षा वर्ग, दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण शिविर में जाने वाले इच्छुक शिक्षार्थियों की सूची तैयार करने व संगठन विस्तारण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने प्रशिक्षण वर्ग की महत्त्व बताते हुए कहा जिस प्रकार अंधेरे को केवल प्रकाश से ही दूर किया जा सकता है ठीक उसी प्रकार एक योग्य कार्यकर्ता को राष्ट्रहित, धर्म हित और सनातन संस्कृति के कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को चुनौती का सामना करने के लिए प्रशिक्षण लेना जरूरी है। जिला संयोजक गणेश तिवारी ने प्रशिक्षण वर्ग में जाने वाले शिक्षार्थियों की सूची तैयार करने पर जोर देते हुए कहा कि हर प्रखंड से कम से कम दो-दो कार्यकताओं को प्रशिक्षण...