सीतामढ़ी, मार्च 1 -- बैरगनिया। विहिप व बजरंग दल की बैठक बेल पंचायत के जोड़ियाही वार्ड 11 के हनुमान मंदिर प्रांगण में परिषद के प्रखंड मंत्री राजकुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से वार्ड 11 में टीम का गठन किया गया। परिषद वार्ड अध्यक्ष भोला, हरेंद्र, योगेंद्र साह, भुजंग सहनी, चन्दन कुमार, सुभाष कुमार, साहेब कुमार व अजय को दायित्व सौंपा गया। परिषद के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार देशमुख एवं धर्म जागरण प्रमुख राजीव झा ने भी विचार व्यक्त किए। सभी मनोनीत कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं द्वारा एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर जय श्री राम, भारत माता कि जय, वन्दे मातरम् के जयकारे लगाए। बैठक में ओमप्रकाश पटेल उर्फ नहन्हक, बबलू झा, राजन सिंह राजपूत, राकेश साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.