संभल, अप्रैल 24 -- विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की बैठक गुरुवार को कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें संगठन के भीतर चल रहे आपसी मतभेद खुलकर सामने आए। बैठक के दौरान नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंप दिया। बताया गया कि पिछले कई दिनों से संगठन में आंतरिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया। नगर कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपना इस्तीफा नगर अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद दीपेश गुप्ता को सौंपा। इस्तीफा देने वालों में आशीष तूफानी, दिनेश कुशवाहा, गौरव सक्सेना, सचिन शर्मा, गौरव पाल, देव वर्मा, सचिन पाल और अमित प्रजापति शामिल रहे। बैठक में इस्तीफे के बाद संगठन की आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई। इस घटनाक्रम के बाद संगठन में हलचल का माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.