भागलपुर, अप्रैल 18 -- भागलपुर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कचहरी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें समाज विरोधी गतिविधियों वाले मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जताई गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से अपनी बात रखी। वहीं कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों पर ध्यानाकर्षित कराते हुए कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- विहिप ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन यह भी पढ़ें- बजरंग दल ने फूंका लव जिहाद का पुतला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...