संभल, फरवरी 4 -- हयातनगर थाना क्षेत्र में गाय लेकर जा रहे युवक को रोककर पूछताछ करने पर बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं गाय ले जा रहे युवक को पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद छोड़ दिया। थानाक्षेत्र में हयातनगर के चामुंडा मंदिर निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता प्रिंस ने सोमवार दोपहर को दूसरे समुदाय के युवक को गाय लेकर जाते देखा, तो उसे रोककर पूछताछ करने लगा। इसी दौरान आंबेडकर गेट हयातनगर निवासी अंकित, मनि और अमन पहुंचे और प्रिंस के साथ मारपीट की गई थी। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर पुलिस भी पहुंच गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष उमेश सोलंकी ने बताया कि हातिम सराय निवासी जमाल अहमद गोशाला से गाय ले जा रहा था। उसके घर में गाय पाली जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.