शामली, नवम्बर 17 -- क्षेत्र के पूर्वी यमुना नहर के किनारे मृत मिली गोवंश को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्वयं गड्ढा खोदकर विधिवत दाह-संस्कार किया। इस दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। सोमवार को पूर्वी यमुना नहर के पास एक मृत गोवंश मिलने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ता तत्काल सक्रिय हो गए। प्रखंड मंत्री अभय हुड्डा के नेतृत्व में रवि कश्यप, आशीष कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन उपलब्ध न होने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं हारी और स्वयं फावड़े लेकर गहरा गड्ढा खोदा। इसके बाद गौ वंश का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विधिवत दाह-संस्कार किया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिसकर्मी सचिन खोकर एवं शराफत भी मौके पर उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.