सोनभद्र, अप्रैल 17 -- सोनभद्र,संवाददाता। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विकृत जिहादी मानसिकता के विरुद्ध राबर्ट्सगंज स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार मनोज कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौप कर इस पर अंकुश लगाये जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि देश में समाज जीवन के लगभग हर क्षेत्र में बढ़ रही सुनियोजित जिहादी घटनाएं विकृत मानसिकता का परिचायक है। नासिक के टीसीएस में उजागर हुआ लव जिहाद का षड्यंत्र इस श्रृंखला में ही एक कड़ी है। अनेक नगरों से लव जिहाद, वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, सेना और रेल भूमि पर अवैध कब्जा, खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करना, अधिक मुस्लिम आबादी वाले स्थानों पर हिंदू परिवारों के उत्पीड़न, जन...