मधुबनी, मार्च 27 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर पीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल परिसर में शुक्रवार को उल्लासमय माहौल में बजरंगबली मंदिर का भूमिपूजन व शिलान्यास वैदिक विधि-विधान के साथ किया गया। संस्कृत साहित्य के प्रकांड विद्वान पंडित राघव बाबा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कार्य सम्पन्न कराया गया। यजमान की भूमिका में बाल ब्रह्मचारी प्रख्यात समाजसेवी विजय कुमार झा थे। जय श्रीराम व भारत माता की जय के जयघोष व शंख की कर्णप्रिय आवाज के बीच मंदिर के नींव की आधारशिला रखी गई। भाजपा के वरीय नेता ज्योति झा ने कहा कि बजरंगबली का नया मंदिर सलीके से बनाया जाएगा। नया बजरंगबली मंदिर का शिलान्यास भक्तों के लिए समर्पण का उत्सव है। समाजसेवी विजय झा ने कहा कि यह स्थानीय लोगों का विश्वास व संकल्प का प्रतिफल है कि भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.