बजरंगबली प्रतिमा स्थापना को लेकर निकली कलश शोभायात्रा
पूर्णिया, अप्रैल 28 -- रूपौली, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र के सिंहपुर दियारा पंचायत अंतर्गत झालरी पश्चिम टोला गांव स्थित साधु बाबा शिव मंदिर परिसर में बजरंगबली की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश रख विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। श्रद्धालु पकड़िया घाट स्थित कारी कोसी नदी पहुंचे, जहां विधि-विधान से जल भरकर पुनः शोभायात्रा के साथ मंदिर परिसर लौटे। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को विद्वान पंडितों द्वारा बजरंगबली की प्रतिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.