बजरंगबली के दरबार में लगी आस्था की कतार
हरदोई, मई 19 -- हरदोई। जेठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को जिलेभर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए, पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तन में भाग लिया। मंदिरों में विशेष श्रृंगार किया गया और बजरंगबली को चोला चढ़ाया गया। कई स्थानों पर भक्तों ने हलवा-पूड़ी, शरबत, चना और बूंदी का प्रसाद वितरित किया। यह भी पढ़ें- बड़े मंगलवार को बजरंग बली के भक्ति में लीन हुई भृगुनगरी भीषण गर्मी के बावजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.