बजरंगबली के जयकारों से गूंजा बभनान कस्बा
बस्ती, अप्रैल 2 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर बालाजी निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में बजरंगबली के जयकारों से पूरा कसबर गूंज उठा। निशान यात्रा में महिलाओं, बच्चों व पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गुरुवार को बागेश्वरनाथ प्राचीन शिव मंदिर से श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर बालाजी निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ। निशान यात्रा किराना मंडी, सर्राफा मोहल्ला, सब्जी मंडी, रामलीला मैदान, बभनान-हर्रैया बस स्टैंड, डाकखाना गली, सरदार गली, विजयनगर तिराहा से लक्ष्मीबाई नगर वार्ड में स्थित नारायण वाटिका पर खत्म हुई। निशान यात्रा में शामिल भक्तों के ऊपर श्रद्धालुओं द्वारा घर की छतों से पुष्प वर्षा की गई। साथ ही रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्टॉल लगाकर जलपान की व्यवस्था की। नरायण वाटिका में बालाजी कीर्तन व जागरण सहित भंडारे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.