जमुई, मार्च 8 -- लक्ष्मीपुर । निज संवाददाता लक्ष्मीपुर के मड़ैया पंचायत के मड़ैया गांव में पंचमुखी बजरंगवली के प्राण प्रतिष्ठा के लिए त्रिदिवसीय अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसका श्रीगणेश कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा का प्रारंभ नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर परिसर से शुरू हुआ। जो गांव का भ्रमण करते हुए लगभग पांच किलोमीटर की यात्रा कर धरवा शिव मंदिर परिसर स्थित घाट पहुँचा। इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगते रहे। युवा वर्ग की टोली धार्मिक गीत पर केसरिया वस्त्र में थिरक रहे थे। घाट पर विद्वान पंडित हिराम्बा के त्रिपुरारी झा द्वारा प्रस्तुत वैदिक मंत्र के बीच कलश में जल भरा गया। पहले मुख्य आचार्य श्याम सुंदर सिंह और राजनीति सिंह के कलश में जल भरा गया। कलश यात्रा फिर मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गया। अनुष्ठान के दूसरे चरण में रविवार से चौब...