मुंगेर, मार्च 28 -- असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन्मोत्सव का त्योहार रामनवमी धार्मिक माहौल में हर्षोल्लास पूर्वक शुक्रवार को मनाया गया। रामनवमी को लेकर प्रखंड के बजरंगबली मंदिर मासूमगंज, रहमतपुर, बिक्रमपुर,थाना परिसर बजरंगबली मंदिर, नारायणपुर,डाढ़ा सरौन,अमैया- बैजलपुर सहित विभिन्न गांवों में स्थित हनुमान मंदिरों एवं श्री राम मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना एवं ध्वजारोहण करने वाले श्रृद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह से शाम तक हनुमान मंदिरों में जय श्री राम एवं हनुमान की जयकारा से सम्पूर्ण क्षेत्र गूंजायमान होता रहा। हनुमान मंदिरों के साथ साथ श्रृद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में भी ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कई हनुमान मंदिरों में अखंड रामधुन का भी आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...