जौनपुर, मई 1 -- बदलापुर,हिन्दुस्तान संवाद। विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की दोपहर में कोतवाली में पहुंचकर थानाध्यक्ष पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए जमकर हो हल्ला किया। प्रांत गोरक्षा प्रमुख महेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में पहुंचे दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने कोतवाली में गए बजरंग दल के विभाग सह संयोजक सत्या शुक्ल को दलाल शब्द से नवाजा। इसी बात को लेकर थानाध्यक्ष और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नोंकझोंक हुई। सत्या शुक्ला ने बताया कि मारपीट के एक मामले में पुलिस पीड़ित पक्ष को ही थाने में बैठाकर परेशान कर रही थी। जिसका विरोध करने पर थानाध्यक्ष ने दलाल कहा। नवाजते हुए कोतवाली से बाहर निकल जाने को कहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोप निराधार है। मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा हैं। मारपीट क...