फतेहपुर, जनवरी 28 -- धाता/औंग। धाता नगर पंचायत सहित देवमई ब्लाक में बड़ी आबादी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। कहीं सिल्ट से चोक हो चुकी नालियां तो कहीं गंदगी से पटे तालाब में उफान के कारण गंदे पानी से आवागमन के मार्ग पर कीचड़ व गंदगी व्याप्त रहती है। शिकायतों के बावजूद जिम्मेंदारों द्वारा ध्यान न दिए जाने के कारण ग्रामीणों के साथ ही छात्र-छात्राओं का आवागमन प्रभावित हो रहा है। जिससे उनमें खासा रोष बढ़ता जा रहा है। धाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ ठाकुर दरियावं सिंह जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित नाली सिल्ट से बजबजा रही है। जिससे मार्ग पर गंदा पानी भरा होने के कारण लोगो के घरों तक आमद करता है। गंदे पानी से होकर आवागमन को मजबूर नगरवासी शिवम पांडेय, अनिल केसरवानी, पवन केसरवानी, सुरेश मौर्या, संतलाल, हीरालाल आदि ने बताया कि घरों के सामने गंदा पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.