बजबजा रही गांवों की नालियां, सफाईकर्मी गायब
गंगापार, जून 6 -- क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सफाईकर्मी ब्लॉक का चक्कर लगाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ले रहे है। ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत कई बार की गई है लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती है। कार्रवाई न होने से सफाई व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। सैदाबाद की 193 ग्राम पंचायतों में 174 सफाईकर्मी कार्यरत है। लगभग सभी गांवों में सफाईकर्मियों की तैनाती की गई। बावजूद इसके गांवों की नालिया बजबजा रही है। गांवों में सफाई व्यवस्था ना होने से मच्छर जनित रोगो का खतरा बढ़ गया है। उतराव में नालियों की सफाई ना होने से नालिया बजबजा रही है। गांवों में नालियों की समुचित सफाई ना होने से गांव में दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान की उदासीनता के चलते ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.