गंगापार, मई 21 -- करमा के पास स्थित ग्राम पंचायत बरौली के दानपुर मजरे में बजबजाती नालियों से फैल रही दुर्गंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत की ओर से पानी की निकासी के लिए नाली बनाई गई है जो गांव के पश्चिम स्थित तालाब में मिलती है। लोगों का आरोप है कि नाली की सफाई न होने से तालाब के पास लगी पाइप पूरी तरह जाम हो गई है जिससे नाली का गंदा पानी लोगों के दरवाजे पर फैल रहा है। खर पतवार के कारण यह पानी दुर्गंधयुक्त हो जाने से तालाब के किनारे स्थित हनुमान मंदिर में पूजा करने जाने वाले भक्तों को भी समस्या हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...