वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा में बजड़े पर इफ्तार पार्टी में चिकन बिरयानी खाने और उसका अवशेष गंगा में फेंकने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज करते हुए वीडियो के आधार पर छानबीन में जुटी है। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने, जल प्रदूषण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। भाजयुमो नेता ने तहरीर के साथ ही पुलिस को वीडियो भी उपलब्ध कराया है। तहरीर में रजत जायसवाल ने कहा है कि मां गंगा सनातन धर्म अनुयायियों की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन गंगा जल का आचमन करने आते हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर इस प्रकार की गतिविधि निंदनीय है। उनका आरोप है कि इस घटना से आम जनमानस मे...