नई दिल्ली, मार्च 13 -- आज शुक्रवार है और कल से वीकेंड शुरू है। आपको साउथ की एक बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म के बारे में बताते हैं जो आप इस वीकेंड देख सकते हैं। इस फिल्म का नाम 'क्षणम' (Kshanam) है। यूं तो ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी तब आप किसी से साउथ की बेस्ट थ्रिलर फिल्म का नाम पूछोगे तो 'क्षणम' का नाम सबसे ऊपर आएगा।क्या है 'क्षणम' की कहानी? फिल्म की कहानी ऋषि (अदीवी शेष) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अमेरिका में एक इन्वेस्टमेंट बैंकर है। उसे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड श्वेता (अदा शर्मा) का फोन आता है। श्वेता, ऋषि को बताती है कि उसकी छोटी बेटी रिया किडनैप हो गई है। जब ऋषि इंडिया वापस आता है और रिया को ढूंढना शुरू करता है तब वह एक अजीब-सी सिचुएशन में फंस जाता है। पुलिस, पड़ोसी और यहां तक कि श्वेता का पति भी ये मानने से इनकार क...