लखनऊ, अगस्त 4 -- लखनऊ, विशेष संवादाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) को राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट में 1500 करोड़ रुपये की बूस्टर डोज दी है। स्वास्थ्य क्षेत्र को अनुपुरक में 2000.25 करोड़ रुपये दिए गए हैं। आयुष विभाग को 23.25 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- अनुपूरक बजट:: खादी, हथकरघा और टेक्सटाइल के लिए 140 करोड़स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बजट अनुपूरक बजट में 108 ईएमटीएस 'स्वास्थ्य सेवा' के संचालन के लिए 200 करोड़ रुपये और 102 एंबुलेंस के संचालन के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाली रकम के इतर राज्य सरकार ने अपने खजाने से 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। शहरी चिकित्सालयों में अग्निशमन व्यवस्था के लिए 96 करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया है। प्रदेश में राज्य कैंसर मिशन की स्थापना, एसजीपीजीआई में क्वार्टनरी हेल्थ केयर सेंटर की स्थापना, ऑपरेश...