गंगापार, फरवरी 12 -- प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए बजट पर भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बजट से प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा। इस बजट से युवाओं को रोजगार मिलेगा, किसान, व्यापारी सहित अन्य के लिए लाभकारी होगा। सभी के हितों को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है। उधर सपा नेता समाजवादी युवजन सभा यमुनापार के जिलाध्यक्ष नितेश तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट जनता की बेहतरी के लिए होना चाहिए, चुनावी गणित साधने के लिए नहीं। उत्तर प्रदेश का बजट जमीनी हकीकत से दूर सिर्फ कागजी बजट है। जिसे चुनावी तोहफों की बारिश कहा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.