वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी। केंद्र सरकार के आम बजट से नाखुश पेंशनर्स कल्याण संस्था के पदाधिकारियों ने रविवार को हुंकार भरी। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन पीडब्ल्यूडी में आयोजित मासिक बैठक में पेंशनरों ने कहा कि वर्तमान सरकार पेंशन छीनने जा रही है। इनके खिलाफ पेंशनर्स जल्द आंदोलन का बिगुल फूकेंगे। जिलाध्यक्ष एसडी मिश्रा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार पेंशनरों को निराश किया है। कोरोना काल में फ्रीज मंहगाई राहत की तीन किश्तों के एरियर का भुगतान औऱ रेल किराये में वरिष्ठ नागारिकों को मिलने वाली छूट की बहाली नहीं हुई। लखनऊ से पधारे नेताओं ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व पूरे प्रदेश के पेंशनरों को जगाने के लिए भ्रमण कार्यक्रम चला रहा है। संस्था का नूतन वर्ष 2026 का कैंलेंडर भी वितरित किया गया। बैठक में प्रांतीय सहसंयोजक क्षमानाथ दुबे, ओंकार नाथ तिवारी, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.